फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में घुसकर युवक को गोली मारने का आरोप, दो नामजदों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। लेनदेन के विवाद में युवक को घर में घुसकर गोली मारकर घायल कर देने के आरोप में पुलिस ने दो नामजदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

छजलैट के गांव मुस्तफापुर खंडसाल निवासी निसार ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह रविवार की रात अपने घर में सोया था। तभी रात करीब बारह बजे डिलारी के गांव ढकिया का उमर अली मुस्तफापुर खंडसाल निवासी फुरकान के साथ उसके घर में घुस आया और उसके सिर पर तमंचा सटा दिया। बताया कि जब वह भागने लगा तो उमर अली ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके बाएं पैर की पिंडली में लगने से वह घायल होकर आंगन में गिर गया। शोर सुनकर परिजन भी जाग गए।
सूचना पर पहुंची छजलैट पुलिस घायल निसार को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लेकर आई। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि आरोपी उमर अली ने कुवैत भेजने के लिए निसार से 2.80 लाख रुपये लिए थे। लेकिन उसने वीजा नहीं बनवाया। उसने 1.25 लाख रुपये तो लौटा दिए थे। लेकिन जब उसने बाकी रुपये मांगे तो उमर अली ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने कहा कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है, जांच की जा रही है। तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें