फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक रात में सोया था, लेकिन अगले दिन देर तक नहीं जागा। परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसे तुरंत चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि एक दिन पूर्व कुछ युवकों ने युवक की पिटाई की थी। मारपीट को मौत का कारण बताया जा रहा है। जिसके संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मोंटी सिंह 27 वर्ष का मंगलवार को गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि आरोपियों ने मोंटी सिंह की लात घूसों से पिटाई की थी जिसके बाद परिजन मोंटी सिंह को घर ले आए थे। परिजनों के अनुसार मोंटी सिंह रात्रि में सोया था लेकिन अगले दिन देर तक वह नहीं जागा। इसके बाद परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया परंतु उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। इसके बाद परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मोंटी सिंह मजदूरी करता था उसके दो बच्चे हैं जिसमें एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतक की पत्नी कुंती सहित परिजन रो-रोकर बेहाल थे।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है एवं मृतक की पत्नी कुंती की तहरीर के आधार पर तीन आरोपी विशाल, विपिन व डीपी सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें