फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हाईवे पर हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। सोमवार रात मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल हाईवे पर ग्राम फरीदपुर हमीर के सामने युवक से बाइक की टक्करा गई। हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान के मौत हो गई। मंगलवार को युवक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरवाकू निवासी हाशम अली (28) को उस समय तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जब वह सोमवार की रात नौ बजे मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद संभल हाईवे पर स्थित ग्राम फरीदपुर हमीर के सामने मुरादाबाद आने के लिए सड़क किनारे खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। पीछे से बाइक की जोरदार टक्कर लगने से हाशम के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई थीं। उसको घायल अवस्था में ही राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया था। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस ने युवक के शव को ले लिया। मैनाठेर कोतवाल ने बताया कि मृतक के पिता अशरफ अली की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें