फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनाठेर में ट्रक का टायर फटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर में पंक्चर जोड़ कर हवा चेक करते समय ट्रक का टायर फटने एक युवक की मौत हो गई। तेज आवाज होने से लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिहार प्रांत के जिले छपरा में ग्राम वीर मकेर निवासी मिस्त्री मोहम्मद इसराफिल की मैैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर में असदपुर की पुलिया के निकट टायर पंक्चर जोड़ने की दुकान है। बताते है कि शुक्रवार सुबह में इसराफिल ट्रक के टायर का पंक्चर जोड़ने के बाद हवा चेक कर रहा था। तभी तेज आवाज के साथ अचानक टायर फट गया। साथ में खड़े रिश्ते के भतीजे मोहम्मद मेराज 18 वर्ष पुत्र आमिर निवासी ग्राम भगवानपुर जिला वैशाली बिहार के सिर में टायर उछलकर लगने से गंभीर चोट आई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आकस्मिक हादसा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। वहीं सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मिस्त्री मोहम्मद इसराफिल ने मैनाठेर पुलिस को लिखित तहरीर देकर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया है। उधर मोहम्मद मेराज की हादसे में मौत होने की खबर पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें