फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाइक के आगे आ गया सांड, टकराने से 20 साल के युवक की हुई मौत

Thu, 31 Aug 2023 10:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धमोरा (रामपुर)

सार

परिजनों ने बताया कि मोनू जरूरी सामान लाने के लिए रामपुर जा रहा था। मेघानगला गांव के पास से गुजरते समय हाईवे पर अचानक सांड सामने आ जाने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक मोनू सैनी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पहुंचा सांड 20 वर्षीय मोनू सैनी के लिए जानलेवा साबित हुआ। सामान लेने जा रहे मोनू की बाइक सांड से टकरा गई। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात हुए इस हादसे में बाइक पर मोनू के साथ मौजूद दोस्त ऋषभ घायल हो गया। धमोरा निवासी मोनू एसी मरम्मत का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह जरूरी सामान लाने के लिए रामपुर जा रहा था। मेघानगला गांव के पास से गुजरते समय हाईवे पर अचानक सांड सामने आ जाने से हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। रामपुर जिले में इससे पहले भी छुट्टा पशु जानलेवा बन चुके हैं। सड़कों को छुट्टा पशुओं से मुक्त करने की शासन की घोषणा हवा-हवाई साबित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें