फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की माैत

Tue, 08 Sep 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजन नगर। चौकी क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना गांव के एक युवक की सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई। वह धामपुर में नहटौर रेलवे फाटक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन


मृतक की पहचान अनिल कुमार (29) पुत्र भगवत सिंह के रूप में हुई है। वह मुरादाबाद के सुरजन नगर चौकी क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना गांव का निवासी था। रेलवे पुलिस ने उसके पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त की। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। गांव में खबर पहुंचते ही शोक का माहौल छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी मुरादाबाद से नगीना की ओर जा रही थी। युवक नहटौर रेलवे फाटक पर लाइन पार कर रहा था। उसने तेज गति से आती मालगाड़ी को देखकर भागकर ट्रैक पार करने का प्रयास किया। हालांकि, वह ट्रैक पार नहीं कर सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद युवक घटनास्थल से करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। सूचना पर परिजन रेलवे पुलिस थाना धामपुर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भर मृत शरीर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। परिजनों ने बताया अनिल कुमार धामपुर में एक फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर की नौकरी करता था आज सोमवार को प्रतिदिन की तरह धामपुर गया।वह लालपुर से ही अप डाउन कर धामपुर में नौकरी करता था वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की सूचना सुनकर माता केला दवी बेहोश हो गई। भाई यशपाल सिंह ,विपिन कुमार, गजराज सिंह व बहन सुधा का र-रोकर बुरा हल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें