फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गणेश चतुर्थी की तैयारी, कल से घर-घर विराजेंगे भगवान श्री गणेश

Sun, 13 Sep 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। श्री गणेश चतुर्थी को लेकर भक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है। सोमवार यानी कल से घर-घर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना शुरू की जाएगी। भक्तों ने श्री गणेश उत्सव मनाने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन




कांठ नगर के मुख्य बाजार स्थित श्री वैश्य बिश्नोई शिव मंदिर में 14 सितंबर से पांच दिवसीय श्री गणेश उत्सव शुरू होगा। आयोजक कमेटी के साहू पार्थ बिश्नोई ने बताया कि मंदिर में चतुर्थी पर स्थापित करने के लिए भगवान श्री गणेश की प्रतिमा लाई गई है। यहां सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी पर दिन में 11:00 बजे से उत्सव की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सुबह को आठ बजे से और शाम को 07:30 बजे से पूजन होगा। इसी के साथ इस बार 18 सितंबर को विधिविधान से गणेश प्रतिमा का रामगंगा में विसर्जन किया जाएगा। उत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर नगर के पट्टीवाला स्थित सैनी धर्मशाला परिसर में इस बार 14 सितंबर से श्री गणेश महोत्सव शुरू होगा। आयोजक कमेटी के धर्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि प्रतिदिन पूजन के पश्चात 25 सितंबर को श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा नगर की माली सराय सहित तमाम स्थानों पर श्री गणेश चतुर्थी पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें