फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रास्ते से हटने को लेकर कहासुनी में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। रास्ते से हटने को लेकर कहासुनी के बाद युवक, उसकी मां और रिश्तेदार के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के गांव गांवड़ी निवासी अरुण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को वह बाइक से दूध लेकर अपने घर जा रहा था, रास्ते में गांव के ही राहुल, राजकुमार, चेतराम और कृष्णा अपने ट्रैक्टर से घर जा रहे थे। इन लोगों ने उससे रास्ते से हटने को कहा, जिस पर उसे हटने में समय लग गया। आरोप है कि इसी को लेकर लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उस समय उसकी मां मनोज कुमारी और रिश्तेदार पूजा भी थी। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने इस मामने में तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि चेतराम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए दोनों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें