फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक को अगवा किया, प्लॉट में ले जाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में बुधवार की रात आठ बजे एक युवक को पांच लोग तमंचे के बल पर अगवा कर प्लाॅट में ले गए और मारपीट की। तमंचे से फायर भी किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला के लाइनपार रामतलैया निवासी आशा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा विनोद बुधवार की रात करीब आठ बजे मेडिकल से दवा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आशु वाल्मीक, मोहित सैनी, दीपक सैनी और इनके दो साथी मिल गए। आरोप है कि पांचों ने विनोद के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी तमंचे के बल पर उसे अगवा कर प्लॉट में ले गए।
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना में वह घायल हो गया। इस दौरान आशु ने तमंचे से फायरिंग भी की। हालांकि वह बच गया। विनोद के शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें