फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तुम्हारा बेटा दुष्कर्म में गिरफ्तार है, बचाना है तो पैसे भेजो

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ...तुम्हारा बेटा इस वक्त दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है, दुष्कर्म की वारदात में पकड़ा गया है...अगर बचाना चाहते हो तो बिना देर किए बताए गए बैंक खाते में 70 हजार रुपये शिफ्ट कर दो। इससे डर कर एक पिता 70 हजार रुपये गंवा बैठा।
विज्ञापन

यह आपबीती है गांव राजूपुर में रहने वाले ग्रामीण की है, जो उन्होंने ठाकुरद्वारा पुलिस को बताई है। पुलिस के अनुसार ग्रामीण ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में कोचिंग कर रहा है। रविवार दोपहर करीब एक बजे उनके पास अज्ञात की फोन कॉल आई। इस कॉल से वह इतना घबरा गए कि हालचाल जानने के लिए अपने बेटे का फोन मिलाने के बजाय ठग की बातों में उलझते चले गए। पढ़ाई कर रहा बेटा दुष्कर्म में जेल न चला जाए, इस डर से उन्होंने एक परिचित से 50 हजार रुपये उधार लेकर बताए गए बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करा दिए।
बताते हैं कि कुछ देर बाद ही उनके बेटे का फोन आ गया। उन्होंने घबराई अवस्था में बेटे से गिरफ्तारी के बारे में पूछा तो वह चौंक गया। उसने बताया कि वह ठीकठाक है और अपने कमरे पर ही है। इसके बाद ग्रामीण ने पहले फोन से और फिर कोतवाली जाकर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरक्षक ने कहा कि मामला साइबर क्राइम का है। शिकायत की जांच और उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

0000
पति की हत्या कर उनकी जगह नौकरी चाहता है बेटा, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट
- बहू पर भी लगाए आरोप, खुद की जान को भी खतरा बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि बेटा अपने शिक्षक पिता के स्थान पर नौकरी की चाह में उनकी हत्या करना चाहता है।
पुलिस के मुताबिक यह मामला गांव कुआंखेड़ा खालसा का है। वहां रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पति सरकारी अध्यापक हैं। पति का वर्ष 2010 में हादसा हो गया था, जिससे वह अब तक पूरी तरह उबर नहीं हो सके हैं। इस बीच उनके बेटे और बहू ने अपने पिता को डराना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। वह अपने पिता की हत्या कर उनकी जगह नौकरी करना चाहता है। बहू भी साजिश में शामिल है और उन्हें अपनी जान का भी खतरा है।
महिला का आरोप है कि 25 सितंबर को उनकी पुत्री माता-पिता से मिलने आई तब बेटे और बहू ने उसे भी काफी बेइज्जत किया। यही नहीं अपने पिता को डराकर कुछ चेक साइन करा लिए। पुलिस ने बताया कि महिला की इस शिकायत पर बेटा-बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें