फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में नहीं है कोई पुरुष... बहन ने दी बड़े भाई को गढ़मुक्तेश्वर धाम के ब्रजघाट पर मुखाग्नि

Tue, 20 Dec 2022 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

घर में कोई पुरुष नहीं होने पर बहन ने बड़े भाई को मुखाग्नि दी। भाई की मौत के बाद छोटी बहन ने अंतिम संस्कार की परंपरा निभाई। मुरादाबाद में आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता केके कौशिक के निधन से शोक की लहर है। 
विज्ञापन
घर में कोई पुरुष नहीं होने पर बहन ने बड़े भाई को मुखाग्नि दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कांठ में लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे नगर के मोहल्ला पटेगंज निवासी वरिष्ठ समाज सेवी कृष्ण कुमार कौशिक का लंबी बीमारी के चलते 68 की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। घर में कोई पुरुष न होने के कारण उनकी छोटी बहन ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की परंपरा को निभाया।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार कौशिक पुत्र देवेंद्र दत्त कौशिक अपने तीन भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर के थे। उनके सबसे बड़े भाई शिव कुमार कौशिक, छोटे भाई विजय
कुमार कौशिक और भतीजे की पहले की मृत्यु हो चुकी थी। कौशिक ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर आंदोलन में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया था। वह कांठ नगर स्थित
रामकुमार सिंह संस्कृत महाविद्यालय में प्रवक्ता और ऋषिबाल महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर भी रह चुके थे। 

उनके कोई संतान और घर में किसी पुरुष के न होने के कारण सोमवार को उनकी बहन सरिता देवी निवासी प्रयागराज ने गढ़मुक्तेश्वर धाम के ब्रजघाट पर उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें