वह जहर खाई हालत में मझोला थाने पहुंच गई। उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह जहर खाकर आई है। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार युवती को लेकर साईं अस्पताल पहुंच गए और भर्ती करा दिया।
इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी आ गए। सोमवार की रात करीब नौ बजे युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दो दिन से नहीं पहुंचा युवती के पास, कॉल भी नहीं की रिसीव
सोमवार की शाम जहर खाकर थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी छह जून को थाने में समझौता होने के बाद उसके साथ नया मुरादाबाद स्थित किराये के मकान में गया था लेकिन कुछ देर रुकने के बाद वह बाहर चला गया। इसके बाद वापस नहीं गया और फोन भी नहीं उठा रहा था। जिससे तंग आकर उसने जहर खा लिया है।
नौकरी जाने के डर में नहीं कर रहा था दूसरे शादी
आरोपी एफसीआई में चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर है। आरोपी पहले से शादीशुदा और उसके तीन बच्चे हैं। उसका परिवार सिविल लाइंस क्षेत्र की हिमगिरी कॉलोनी में रहता है। आरोपी छह साल से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था लेकिन शादी नहीं कर रहा था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दूसरी शादी करने पर उसकी नौकरी जा सकती थी। इस लिए वह शादी करने से बच रहा था।