फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: 28 केंद्रों पर 76 फीसदी ने दी परीक्षा, गहन तलाशी के बाद प्रवेश, उतरवाया गया मंगलसूत्र

Mon, 08 Jun 2026 09:11 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत आसान बताया। मुरादाबाद के 28 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 24,766 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 19,044 शामिल हुए। 5,722 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुरादाबाद में भर्ती परीक्षा के दाैरान युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन आसान सवालों को देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा में हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से भी आसान सवाल पूछे गए थे। हालांकि चिंता भी जताई कि सरल पेपर की वजह से मेरिट हाई रह सकती है।

विज्ञापन


दोनों पालियों में मुरादाबाद में 24,766 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 19,044 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए। जबकि 5,722 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मुरादाबाद में 28 केंद्राें पर परीक्षा का आयोजन किया गया। दूसरे जनपदों से अभ्यर्थी रविवार रात से ही मुरादाबाद पहुंचने लगे थे।

रात में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रुके। इसके बाद सोमवार सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी केंद्रों पर आ गए थे। पहली पाली का आयोजन सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन


केंद्रों पर गहन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सामान रखने के लिए क्लॉक रूम बनाए गए थे। परीक्षा देने के बाद केंद्रों से बाहर आए अभ्यर्थियों ने आसान प्रश्नपत्र को देखकर राहत महसूस की।

पहली पाली में पंजीकृत 12384 अभ्यर्थियों में से 9457 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 2927 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 12382 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे और 9587 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 2795 अभ्यर्थी पेपर देने नहीं पहुंचे।

विज्ञापन

मैं पिछले नौ महीने से एसएससी की तैयारी कर रहा हूं। इसलिए मुझे यह परीक्षा आसान लगी। मैंने सभी सवाल हल कर दिए हैं। आसान सवालों की वजह से मेरिट हाई रहने की उम्मीद है। - अभय प्रताप सिंह, अभ्यर्थी

गहन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया था। मंगलसूत्र आदि उतरवाए थे। सवाल ज्यादा मुश्किल नहीं थे। इसलिए मैंने पूरा प्रश्नपत्र हल कर लिया था। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र से इस परीक्षा के सवाल आसान थे। जोगेश कुमारी, अभ्यर्थी

सुबह आठ बजे मैं केंद्र पर आ गया था। मैंने सभी 150 सवाल हल कर लिए थे। मैं दरोगा भर्ती परीक्षा दे चुका हूं, इसलिए मुझे यह प्रश्नपत्र बहुत आसान लगा। मेरिट हाई रहने की वजह से अब चयन होगा या नहीं, इस बारे में कुछ कह नहीं सकते। - रवि कुमार, अभ्यर्थी

प्रश्नपत्र आसान था। इसलिए सवाल हल करने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई। मेरिट हाई रह सकती है। मेरे ज्यादातर सवाल सही हुए हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मेरा चयन हो जाएगा। - मोनी, अभ्यर्थी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें