फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उपले निकाल रही युवती को सांप ने डसा, गई जान

Sun, 19 Jul 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। 19 वर्षीय युवती को जहरीले सांप से डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। युवती की मौत से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के रसूलपुर चौहरा निवासी नईम जहां (19) शुक्रवार की शाम अपने घर में उपले निकाल रही थी। इसी दौरान उपलों के बीच छिपकर बैठे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। जिससे नईम जहां की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक केदार सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ चौधरी गांव रसूलपुर चौहरा पहुंचे लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम या अन्य कोई भी कानूनी कार्रवाई से मना कर करते हुए मृतका के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
लेखपाल सौरभ चौधरी ने बताया कि नईम जहां के माता-पिता की पहले मृत्यु हो चुकी है। अपने ताऊ गफ्फार अहमद के यहां रहती थी। फिलहाल युवती की मौत से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें