फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूला मिला मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कांठ रोड स्थित प्रेमनगर में मंगलवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक रोजगार की तलाश में परेशान था। बताया जा रहा है कि पिता उसे एक अप्रैल को यहां उसकी मौसेरी बहन के कमरे पर छोड़कर गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भोजपुर थानाक्षेत्र के नहटौरा निवासी अर्चना कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। पिछले आठ साल से वह प्रेमनगर निवासी भूप सिंह के मकान में किराये पर रहती हैं।
अर्चना ने पुलिस बताया कि संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र सिरसी निवासी 25 वर्षीय विलियम्स उसका मौसेरे भाई था। वह बेरोजगार था। उसके पिता प्रमोद ई-रिक्शा चलाते हैं। परिवार में मां नीलू और भाई अमन व बहन पायल हैं। अर्चना ने बताया कि एक अप्रैल को मौसा विलियम्स को कमरे पर छोड़ गए। थे। सोमवार को अर्चना की रात्रि ड्यूटी थी। वह शाम को ही ड्यूटी पर चली गई थी, जबकि विलियम्स कमरे पर अकेला रह गया था। मंगलवार सुबह अर्चना ने विलियम्स का हाल चाल जानने को फोन किया। उसने अच्छे से बात की और नाश्ता भी लेने को कह दिया था। इसके बाद वह दिन की ड्यूटी में व्यस्त हो गई। वह करीब ढाई बजे ड्यूटी से कमरे पर लौटी। उसने देखा कि विलियम्स पंखे पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। अर्चना की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद मकान मालिक भूप सिंह को कॉल करके मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें