जसराज ने बॉबी को अपने घर में खींचा
उसके बाद बॉबी अपने भाई के साथ गांव में जा रहा था। इसी दौरान जसराज के घर के सामने से निकला तो जसराज ने कुछ लोगों के साथ बॉबी को अपने घर में खींच लिया। जबकि उसका भाई मौके से भाग निकला। भाई ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी।
लहूलुहान हालत में मिला
परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे तो बॉबी लहूलुहान हालत में जसराज के घर में पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। बॉबी के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। जसराज और उसके परिवार के लोग फरार थे। वहीं जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
पुलिस शव का करवा रही पोस्टमार्टम
सूचना पाकर थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ दीपक तिवारी भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। फिलहाल अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। जानकारी की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।