आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के बाड़मेर निवासी और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का विवाह बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा से होने जा रहा है। दोनों आईपीएस अफसरों का तीन दिवसीय वैवाहिक समारोह 28 मार्च से शुरू होगा। कार्यक्रम के मुताबिक 28 मार्च को बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में बारात पहुंचेगी।
होली खेलते एसपी केके विश्नोई
- फोटो : संवाद
इसके बाद 29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम होगा। 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें यूपी के कई नेता, प्रशासनिक और पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
पुलिस फोर्स के साथ संभल एसपी
- फोटो : अमर उजाला
संभल में अपनी सख्त कार्यशैली और तेजतर्रार फैसलों के कारण चर्चा में रहने वाले कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस और राजस्थान के बाड़मेर के मूल निवासी हैं। हाल ही में होली के दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह बरेली में एसपी दक्षिणी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी के पद पर कार्य कर चुकी हैं।
आईपीएस अंशिका वर्मा और केके विश्नोई
- फोटो : संवाद
दिलचस्प बात यह है कि दोनों अफसर पहले गोरखपुर में एक साथ काम कर चुके हैं। अब उनका रिश्ता शादी के बंधन में बदलने जा रहा है।