घटना शनिवार रात 8 बजे दरियापुर बुजुर्ग मार्ग पर हुई। थाना क्षेत्र के गांव फौंदापुर निवासी जहेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नजदीकी गांव वारसाबाद निवासी पूर्व प्रधान की उनके गांव में शराब की दुकान है। जिस पर शनिवार दोपहर फौंदापुर व वारसाबाद के युवकों में कुछ विवाद हो गया था। युवकों में मारपीट हो गई थी। मामला रफा-दफा हो गया था। इसके बाद शाम को 7 बजे उनका छोटा बेटा प्रशांत नगर में खरीदारी करने आया था। उसे दबंगों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के सामने घेर कर पीटा।
कार सवारों द्वारा पीछा करते देख उनको आभास हो गया कि उनके साथ कोई घटना हो सकती है। इसलिए उनके कहने पर बेटे योगेश ने बाइक दरियापुर बुजुर्ग वाले मार्ग पर मोड़ दी। कुछ ही दूर होली चौक पर पहुंचे थे। इस दौरान कार सवार पीछा करते हुए आ गए। आरोप है कि कार सवारों ने टक्कर मार कर योगेश की बाइक गिरा दी। इसके बाद पिता-पुत्र पर लाठी डंडे, सरियों, रॉड से हमला कर दिया। उनको बचाने की कोशिश पर दबंगों ने उनके भाई के साथ भी मारपीट की। उनका आरोप है कि दबंगों ने फायरिंग की। तमंचे लहराए।