फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में सट्टा: मुरादाबाद में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत नौ पकड़े, 12 साल से कई जिलों में चला रहे थे गैंग

Sun, 13 Apr 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाने के आरोप में शिक्षक सुशील चौधरी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है।  सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल मैचों में ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा लगवाने में हिंदू कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं सरकारी शिक्षक सुशील चौधरी समेत नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी सॉफ्टवेयर पर बुकी से मास्टर आईडी का लिंक लेकर सट्टा लगवाने का गिरोह चला रहे थे। पुलिस ने सिविल लाइंस स्थित आवास पर छापा मारकर सभी को दबोच लिया।

विज्ञापन


मौके से नकदी, मोबाइल, पिस्टल, रिवाल्वर व अन्य सामान बरामद हुआ। एसपी सिटी एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि सिविल लाइंस क्षेत्र में सेंटपॉल स्कूल के पास खिलौना फैक्टरी संचालक कौशल कपूर के फ्लैट में आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा।

पुलिस ने सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर निवासी सुशील चौधरी उर्फ सुरेंद्र चौधरी, रामगंगा विहार निवासी अभिनव, कोतवाली के जीएमडी रोड जवाहर मार्केट निवासी कौशल कपूर, आबकारी विभाग के पास रहने वाले विपुल, मझोला के शंकर नगर लाइनपार निवासी मनोज अरोरा, मझोला के मिलन विहार में रहने वाले हापुड़ के अल्लीपुर मुगलपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार, सिविल लाइंस के राम स्वरूप कॉलोनी निवासी रोहित गुप्ता, सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर निवासी हेमंत कुमार और नागफनी के किरौल ख्वाजा निवासी मो. शहजादे सलीम को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


मौके से 11 मोबाइल, एलईडी स्क्रीन, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, 27 कारतूस और 1.46 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार रात आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच था।

इस मैच में आरोपियों को बड़ा मुनाफा हुआ था। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता था। सुशील चौधरी के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में हुए छात्र नेता रिंकू चौधरी हत्याकांड, अमरोहा में मोहित चौधरी पर जानलेवा में भी उकसा नाम सामने आया था। हालांकि, पुलिस जांच में आरोप साबित नहीं होने पर केस से नाम निकाल दिया गया था।

मुरादाबाद में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
12 साल से मैचों पर सट्टा लगवा रहा गिरोह 
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी शहर के बड़े-बड़े बुकी के संपर्क में थे। बुकी से मास्टर आईडी का लिंक लेकर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। आरोपी 12 साल से आईपीएल मैचों में सट्टा लगवा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि अब तक आरोपी करोड़ों रुपये का सट्टा लगवा चुके हैं। आरोपी एक मैच में चार तरीके से सट्टा लगवाते थे। मैच की हार-जीत के अलावा प्रत्येक ओवर का भी सट्टा लगवाते थे। हर मैच में लगाए गए सट्टे की रकम की रिकवरी रोजाना की जाती थी। 

खिलौना फैक्टरी संचालक ने पूर्व  छात्रसंघ अध्यक्ष संग बनाया गिरोह
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के जीएमडी रोड जवाहर मार्केट निवासी कौशल कपूर की कांठ रोड पर खिलौना बनाने की फैक्टरी है। सेंट पॉल स्कूल रोड पर पीटीसी के पास कौशल कपूर का फ्लैट है। उसने सट्टा लगवाया का गिरोह चलाने के लिए फ्लैट को अपना ठिकाना बनाया था।

हिंदू काॅलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील चौधरी, अभिनव, मनोज अरोरा, धमेंद्र कुमार, रोहित गुप्ता और हेमंत कुमार पार्टनर के रूप में काम कर रहे थे। विपुल जुआल और मोहम्मद शहजादे सलीम कौशल के कर्मचारी हैं। यह दोनों ही ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टे का रिकार्ड तैयार करते हैं।

आरोपियों ने उगले बड़े नाम, कई जिलों में फैला है नेटवर्क 
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में शहर के कई बड़े बुकी के नाम बताए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि महानगर में रहने वाले अमित नागपाल, कमलदीप टंडन, राजदीप टंडन, मुकुल गोटेवाला, आशु रस्तोगी, विशाल डुडेजा, रचित रस्तोगी, सुमित उर्फ सन्नी सेठी, टीटू उर्फ दीपक गगनेजा, विक्की छाबडा, कमल छावड़ा बड़े बुकी हैं।

इन लोगों की लग्जरी लाइफ देखकर ही आरोपियों ने आईपीएल में सट्टा लगवाने के लिए गैंग बना लिया था। आरोपी कौशल कपूर और विपुल जुआल बड़े बुकी की मास्टर आईडी खरीद लेते हैं। इसके बाद इनके गिरोह में जुड़े लोग गोलू, अजय, आलोक, लवली, अलिंद, निल्ली, गुड्डू, शहजादे समेत अन्य साथियों के जरिये लोगों से मैच पर सट्टा लगवाते हैं। इस गिरोह का नेटवर्क हापुड़, रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ और अन्य जिलों तक जुड़ा है।
विज्ञापन

10 लाख से एक करोड़ तक बिकती है मास्टर आईडी
आईपीएल में सट्टा लगवाने के लिए मास्टर आईडी दस लाख से एक करोड़ तक में बिकती है। शहर के बड़े बुकी कोलकाता, मुंबई, दिल्ली से इस आईडी को खरीद लेते हैं। इसके बाद वह अपने नीचे वालों को बेचते हैं। लोगों को एक्सेस देकर उनसे सट्टा लगवाते हैं। सट्टे के रुपये का लेनदेन ऑनलाइन खातों में और नकद दोनों तरह से होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें