मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में बुधवार रात दो दोस्त किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गई। एक दोस्त ने दूसरे पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। इसी दौरान अन्य लोग आ गए और उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई।
नागफनी थाना क्षेत्र के बिजलीघर के पास रहने वाला निवासी अमन और उसके दोस्त अभय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि बुधवार रात करीब 11 बजे अमन घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान अभय तमंचा लेकर आ गया। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। अभय ने तमंचा निकाल लिया और कारतूस डालकर गोली मारने की धमकी देने लगा। अमन ने शोर मचाया तो अन्य लोग आ गए। उन्होंने युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।