फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की सहेली को न बख्शा: युवक ने पहले लड़की को शराब पिलाई, फिर नशे में किया दुष्कर्म... यहीं न थमी दरिंदगी

Wed, 21 Aug 2024 07:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आदमपुर

सार

युवक ने धोखे से बहन की सहेली को शराब पिला दी और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान शराब पीते हुए की वीडियो व फोटो बना लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के आदमपुर में बहन की 17 वर्षीय सहेली को शराब पिलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। शराब पिलाने का वीडियो भी बना लिया फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। बताते हैं कि गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की गांव में ही हम उम्र सहेली रहती है। किशोरी सहेली के घर अक्सर आया-जाया करती थी। किशोरी का कहना है कि 15 अगस्त को वह सहेली के घर गई थी। इस बीच सहेली के घर पर उसका भाई था। इसके अलावा कोई और सदस्य नहीं था। 
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान युवक ने धोखे से बहन की सहेली को शराब पिला दी और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान शराब पीते हुए की वीडियो व फोटो बना लिए। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। जल्द ही उसके गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें