फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं मंगेतर के कारण मर रहा हूं': शादी से पहले होने वाली बीवी ने की ऐसी हरकत... युवक ने दी जान, खुद खोला हर राज

Wed, 15 Oct 2025 05:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मृतक के मोबाइल से एक वीडियो मिला है, जिसमें वह बोल रहा है कि उसने मंगेतर के कारण जहर खाया है। मंगेतर को लेकर उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यहां पढ़ें पूरा मामला-
विज्ञापन
शादी से पहले युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी अनिकेत (23) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से दो दिन बाद मंगलवार को उसके मोबाइल से एक वीडियो मिला है जिसमें अनिकेत बोल रहा है कि उसने मंगेतर के कारण जहर खाया है। मंगेतर अपने प्रेमी के साथ चली गई है। युवक की मां ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने बेटे अनिकेत (23) का रिश्ता सिविल लाइंस क्षेत्र में ही रहने वाली युवती के साथ तय किया था। 22 नवंबर को शादी होनी थी लेकिन रविवार को उसके बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। 

महिला ने बताया कि उन्हें उस वक्त पता नहीं चला कि बेटे ने जहर क्यों खाया था। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। अब अनिकेत के मोबाइल से 18 सेकेंड का एक वीडियो मिला है।

वीडियो में अनिकेत बोल रहा है कि उसने जहर खा लिया है। कुछ समय बात उसकी मौत हो जाएगी। उसने अपनी मौत के लिए मंगेतर को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद महिला और उसके परिवार के लोगों ने मंगेतर के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।

दावा किया गया है कि उसने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली लेकिन युवती के परिजनों उसे वापस ले आए थे। इसके बाद अनिकेत के साथ रिश्ता तय कर दिया था। कुछ दिन रुकने के बाद युवती दोबारा प्रेमी के साथ चली गई थी जिससे अनिकेत दुखी था। 
विज्ञापन

अनिकेत की मां का कहना है कि सगाई में दिए गए गहने और अन्य सामान भी युवती लेकर चली गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दो दिन पहले युवक की मौत हुई थी। अब परिवार की ओर से तहरीर दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें