मुरादाबाद के नागफनी थाना इलाके के बंगला गांव में गुरुवार देर रात एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था, जबकि पास में ही एक तमंचा पड़ा था।
परिजन युवक को घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मामला नागफनी के बंगला गांव का है। इस मोहल्ले में 22 वर्षीय युवक रहता था। बताया जा रहा कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि किसी बात को लेकर युवक का प्रेमिका से विवाद हो गया था।
गुरुवार रात युवक खाना खाने के बाद मकान की ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था देर रात कमरे से गोली की आवाज आई तो परिजन दौड़ कर युवक के कमरे में पहुंचे वह लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था उसके पास में ही एक तमंचा भी पड़ा था।
कमरे का यह नजारा देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। वह युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।