फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट के आरोप में पति पत्नी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कपूर कंपनी तिराहे के पास यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पति पत्नी को पुलिस ने गुरुवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल राज कुमार बुधवार दोपहर सिविल लाइंस के कपूर कंपनी तिराहे के पासवाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रॉग साइड से एक बुलेट बाइक आ गई थी। राज कुमार ने बुलेट रुकवा ली थी। बाइक को बीएसएफ में कार्यरत कर्मी संजय लगा रहा था, जबकि बाइक पर पीछे उसकी पत्नी महिला मंजू बैठी थी। मंजू भी सीआरपीएफ में तैनात है। आरोप है कि मंजू ने हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी थी। राज कुमार की तहरीर पर आरोपी पति पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला मंजू और उसका पति संजय मझोला थानाक्षेत्र के एकता कालोनी निवासी हैं। गुरुवार दोपहर दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मंजू सीआरपीएफ और संजय बीएसएफ में कार्यरत है। विभागीय कार्रवाई के लिए सीआरपीएफ और बीएसएफ मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें