फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, प्रेमिका से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

Fri, 08 Jan 2021 01:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मुरादाबाद के नागफनी थाना इलाके के बंगला गांव में गुरुवार देर रात एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था,  जबकि पास में ही एक तमंचा पड़ा था। 
विज्ञापन


परिजन युवक को घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे,  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर  मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मामला नागफनी के बंगला गांव का है। इस मोहल्ले में 22 वर्षीय युवक रहता था। बताया जा रहा कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि किसी बात को लेकर युवक का प्रेमिका से विवाद हो गया  था। 
विज्ञापन


गुरुवार रात युवक खाना खाने के बाद मकान की ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था देर रात कमरे से गोली की आवाज आई तो परिजन दौड़ कर युवक के कमरे में पहुंचे वह लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था उसके पास में ही एक तमंचा भी पड़ा था। 

कमरे का यह नजारा देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। वह युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें