फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार रात ट्रेन के आगे कूदकर अश्कान (25) ने जान दे दी। वह सोमवार रात घर से घूमने के लिए निकला था। रामपुर जनपद के बरेली गेट निवासी रियाज खान परिवार के साथ मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में रहते हैं।
विज्ञापन

उनका बेटा अश्कान (25) सोमवार रात घर से बाहर घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान वह मझोला क्षेत्र में सिरकोई भूड़ के पास ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराई। रियाज ने पुलिस को बताया कि सात माह पहले अश्कान ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था।
बाद में दोनों में विवाद हो गया था। ढाई माह पहले दोनों के बीच तलाक हो गया था। आरोप लगाया कि तलाक होने के बाद भी युवती परेशान कर रही थी। उसी से तंग आकर जान दी है। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें