फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक ने बहन के प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने बहनोई, दोस्त की मदद से अपनी बहन के प्रेमी को बंधक बना लिया। पिटाई की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ।
विज्ञापन


बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर निवासी अभिषेक कश्यप ने नागफनी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कटघर क्षेत्र में रामपुर दोराहे पर उसकी डेकोरेशन की दुकान है। अभिषेक का दावा है कि दो साल से नागफनी थाना के नवाबपुरा में रहने वाली युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा है। दो जून की दोपहर करीब ढाई बजे युवती उससे मिलने दुकान पर आ गई थी।
अभिषेक युवती को लेकर ताजपुर चौराहे के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां युवती का भाई आ गया और उसने दोनों को पकड़ लिया। भाई ने कॉल कर अपने बहनोई और दोस्त भी बुला लिया। तीनों आरोपी युवक को अपनी कार में डालकर घर ले गए। तीनों ने उसे बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सीओ कोतवाली कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें