फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक पर चाकू से हमला, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी में पेट्रोल पंप कर्मी को कुछ लोगों ने बुधवार की शाम घेरकर चाकू से हमला कर दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कटघर के बलदेवपुरी निवासी मिथुन कश्यप ने बताया कि उसका भाई विपिन कश्यप पेट्रोल पंप पर काम करता है। उसकी मोहल्ले के एक परिवार से रंजिश चल रही है। बुधवार को शाम करीब चार बजे विपिन ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। इस बीच बलदेवपुरी में तीन लोगों ने उसको घेर लिया। आरोपियों ने विपिन के ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चीखपुकार सुनते ही वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने विपिन को बचाया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मिथुन की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें