फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद की युवती से दिल्ली में दुष्कर्म, पति तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने दिल्ली के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह दिल्ली स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई थी। वहां आरोपी ने उसे निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने आरोपी के एक रिश्तेदार पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र निवासी युवती ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पीड़ित ने बताया कि छह माह पहले वह दिल्ली स्थित अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वहां एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई। युवती ने बताया कि आरोपी उसे खरीदारी कराने के बहाने अपने दोस्त के घर ले गया था। जहां आरोपी ने निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने निकाह करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की। जेल जाने से बचने को आरोपी ने युवती से निकाह कर लिया। कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने कहा कि कोर्ट मैरिज करना जरूरी है। वह उसे कोर्ट मैरिज कराने का बहाना कर कचहरी ले गए। यहां कुछ कागजात पर हस्ताक्षर भी करा लिए। युवती का आरोप है कि उससे तलाकनामा पर धोखे से हस्ताक्षर करा दिए हैं। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी का एक रिश्तेदार युवती को मदद करने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मझोला थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें