फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग में करियर बना रहे हैं युवा

Wed, 08 Jun 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रोजगार
विज्ञापन
संभागीय परिवहन कार्यालय पर हर रोज जुट रही युवाओं की भीड़ यह संकेत कर रही है कि उन्हें ड्राइविंग भी करियर के लिहाज से बुरा जॉब नहीं है। अधिकांश युवा ड्राइविंग का लाइसेंस प्राप्त करके सऊदी अरब, दुबई जैसे खाड़ी देशों में ड्राइविंग करके भविष्य संवारना चाहते हैं। क्योंकि वहां मोटा वेतन तो है, लेकिन वतन से दूरी जरूर परेशान करती है।
विज्ञापन

परिवहन कार्यालय में सोमवार को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आए युवाओं की लाइन दरवाजे के बाहर तक पहुंच गई।

हर खिड़की पर भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। मंगलवार को भी भीड़ में युवा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जुटे रहे। यह नजारा किसी एक दिन का नहीं हर रोज कई सौ ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद पांच से दस हजार रुपये की नौकरी आसानी से मिल जाती है। अपनी गाड़ी खरीदकर भी कमाया जा सकता है।

अधिकांश युवा ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करके दुबई और सऊदी अरब जाकर वहां नौकरी करने की चाहत से आ रहे हैं। उनका कहना है कि वहां ड्राइविंग का अच्छा क्रेज है। अच्छा वेतन मिल जाता है। जेसीबी, लोडर आदि कंस्ट्रक्शन के कार्य में भी चालक की नौकरी मिल जाती है। इनका कहना है कि अपने देश से दूर जरूर है, लेकिन कम समय में अच्छे रुपये कमाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें