फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान अर्जन के लिए पुस्तकालय का इस्तेमाल करें युवा अधिवक्ता : जिला जज

Sun, 22 Nov 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शनिवार को पहुंचे जिला जज अमित पाल सिंह और सीजेएम अमित कुमार का बार पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला जज ने बार सभागार के कराए गए जीर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया और अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिला जज ने कहा ज्ञान अर्जन के लिए युवा अधिवक्ता पुस्तकालय का इस्तेमाल करें ।
विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन कांठ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज ने कहा कि अधिवक्ता बार और बेंच में सामंजस्य स्थापित करने और वादकारियों को न्याय दिलाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से ज्ञान अर्जन करने के लिए पुस्तकालय का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। कहा कि अधिवक्ता मोबाइल और एआई के इस्तेमाल से बचें। सीजेएम अमित कुमार सहित बार के अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनीत नैन, हिमांशु बिश्नोई, मोहम्मद अय्यूब, प्रमोद शर्मा, सीपी सिंह, दीप सिंह, नन्हें खां आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में बार की ओर से जिला जज और सीजेएम को शॉल ओढ़ाकर फूलमालाओं से सम्मानित करते हुए प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका और संचालन महासचिव शहजाद रफी खान ने किया। बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जीनत परवीन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद अंसारी, महावीर सिंह, चौधरी यशवीर सिंह, प्रदीप कुमार, मोहम्मद नाजिम, सहल दिलशाद, सचिन कुमार, अजरुद्दीन, राघवेंद्र सिंह नैन, शलेंद्र पंवार, सुगम पंवार, मोहम्मद इकबाल, बृजपाल सिंह, बृजेश कुमार, वैभव बिश्नोई, सुनील कुमार, सुशील कुमार आदि अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें