फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रही थी भाई के वलीमा की तैयारी, रामगंगा नदी में बह गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बड़े भाई के वलीमे की तैयारियों के बीच दोस्तों के साथ रामगंगा में नहाने गया युवक नदी में बह गया। साथ में मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। युवक के बह जाने की खबर पहुंचने पर शादी वाले घर में कोहराम मच गया। नदी में लापता युवक का देर रात तक सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी वाहिद(20) टेलर है। मंगलवार को वाहिद के बड़े भाई नन्हे की शादी थी। बरात किशनपुर गई थी। बुधवार रात को वलीमा होना था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम वलीमे की तैयारी चल रही थी। शाम करीब चार बजे वाहिद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रामगंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह बह गया। दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। घर आकर उन्होंने परिजनों को सूचना दी तो शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात तक युवक का पता नहीं चल पाया है। बुधवार सुबह फिर से युवक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें