फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नए साल से रेलवे स्टेडियम में ले सकेंगे डे-नाइट मैच का आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसान ठंड के मौसम में फूलों की खेती कर परिवार में खुशियों की सुगंध भर सकते हैं। इसके लिए सरकार लघु एवं सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत और अन्य को 80 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराएगी। वे मौसमी सब्जियों की खेती से भी अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। सब्सिडी के साथ किसान उद्यान विभाग से बीज भी निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कृषि विभाग योजना में पंजीकरण कराने के बाद किसान यह लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विभाग भी अधिक से अधिक किसानों को फूलों व सब्जियों की खेती से जोड़ने के प्रयास कर रहा है। दिसंबर और जनवरी में ठंडी ज्यादा पड़ती है। यह मौसम फूल व सब्जियों की खेती के लिए काफी अनुकूल माना जाता है। इन महीनों में फूलों की खेती से किसान बेहतर कमाई कर सकते हैं। पहले की अपेक्षा मौजूदा समय में फूलों की बिक्री का ग्राफ बढ़ गया है। पूजा पाठ के अलावा शादी विवाह में सजावट के लिए फूलों की डिमांड काफी बढ़ चुकी है। कृषि विकास योजना के जरिए फूलों की खेती के लिए पंजीकरण चल रहा है। अबतक मौजूदा समय में 123 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। गेंदा व गुलाब की खेती के लिए किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा सब्जियों की खेती के लिए फूल गोभी, पत्ता गोभी, परवल और टमाटर की खेती के लिए योजना में पंजीकरण कराकर लाभ ले सकते हैं। पोर्टेबल स्प्रिंकलर के लिए भी अनुदान की व्यवस्था है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में पंजीकरण कराकर छोटे किसान बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं। मौजूदा समय में फूल और मौसमी सब्जियों के लिए किसानों को बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। किसानों ने फूलों व सब्जियों की खेती के लिए पंजीकरण कराया है।-संजय कुमार रस्तोगी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें