मुरादाबाद। आईटीएफ सीनियर एस 200 लॉन टेनिस टूर्नामेंट में शहर निवासी यशपाल अरोरा उपविजेता रहे। उन्होंने 55 प्लस आयु वर्ग में सिंगल एवं डबल्स दोनों स्पर्धाओं में रनर अप की ट्रॉफी जीती। यह प्रतियोगिता सिंधा स्पोर्ट्स अकादमी जालंधर में आयोजित की गई थी।
यशपाल अरोरा ने सिंगल कैटेगरी क्वार्टर फाइनल में संजीव मेहरा (चंडीगढ़) को पहला सेट 6-3 और दूसरा सेट 7-6 से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने राजेंद्र सिंह (गंगानगर) को 6-3 और 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में चंद्र भूषण से काफी संघर्ष के बाद भी उन्हें जीत नहीं मिली। 2-6 एवं 3-6 से हारकर रनर अप की ट्रॉफी से ही संतोष करना पड़ा।
इसी तरह डबल्स में अपने पार्टनर टीएस गंभीर (दिल्ली) के साथ उन्होंने अरुण सिंह और राजेंद्र आर्य (जयपुर) की जोड़ी को 6-1 एवं 6-3 से हराया। सुदेश सिंह और कामेश श्रीनिवासन (दिल्ली) की जोड़ी को 6-4 एवं 6-3 से हराया। डबल्स में भी नंबर एक जोड़ी चंद्र भूषण एंड संजीव मेहरा से 2-6 और 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी जात का श्रेय परिवार और अपने साथी बंटी, यश तालान, डॉ. अनुराग अग्रवाल, सोनी को दिया।