फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.कटघर में फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार

सार

कटघर क्षेत्र में चिकन बिरयानी की दुकान पर सैंपल भरने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी को पुलिस ने पकड़ लिया।खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ज्योत्सना त्रिपाठी की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।इसके बाद आरोपी ने पंद्रह सौ रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में चिकन बिरयानी की दुकान पर सैंपल भरने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी को पुलिस ने पकड़ लिया। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ज्योत्सना त्रिपाठी की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी विपिन कुमार भटनागर कटघर के गोविंद नगर निवासी है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में पीतल बस्ती में शाहिद हुसैन की चिकन बिरयानी की दुकान है। दो दिन पहले उनकी दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा था। उसने अपना नाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार बताया था। आरोपी ने कहा था कि वह लखनऊ से आया है। दुकान से कुछ सैंपल भरने हैं। इसके बाद आरोपी ने पंद्रह सौ रुपये की मांग की थी। आरोपी ने कहा था कि अगर वह रुपये देंगे तो सैंपल लखनऊ नहीं भेजे जाएंगे। दुकानदार ने रुपये नहीं दिए तो वह चला गया। अगले दिन आरोपी ने फिर से फोन किया और कहा कि वह रात में रुपये लेने आएगा। तब शाहिद को शक हुआ और उन्होंने इस मामले की जानकारी खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ज्योत्यना त्रिपाठी दी। उन्होंने इस मामले की जानकारी कटघर पुलिस को दी।
जिला पूर्ति विभाग की टीम और कटघर थाने की पुलिस टीम बृहस्पतिवार रात आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी जैसे ही रुपये लेने पहुंचा तो आरोपी को टीम ने दबोच लिया। पुलिस उसे थाने ले गई। यहां पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम विपिन कुमार भटनागर बताया। आरोपी भोजपुर के क्षेत्र में मेडिकल स्टोर चलाता है। आरोपी ने कई और दुकानदारों से अवैध वसूली की है। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने की धारा में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें