सपा सांसद आजम खां के करीबी और सपा नेता वीरेंद्र गोयल को पुलिस ने 26 फरवरी को गिरफ़्तार करने के बाद जेल भेज दिया था।कोतवाली पुलिस ने उनकी न्यायिक रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।
जिसके बाद शनिवार को जज ने उनको 24 घंटे की रिमांड को मंजूर कर दिया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने उनको अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सपा सांसद आजम खां ने परिवार समेत 26 जुलाई को कोर्ट में पेश होकर सरेंडर कर दिया था। इस दौरान सपा नेता वीरेंद्र गोयल पुलिस से उलझ गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।
बाद में पुलिस ने उनको यतीमखाना प्रकरण में आरोपी बताते हुए जेल भेज दिया था। इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस की ओर से यतीमखाना मामले में सपा नेता की दो दिन की रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया था।
लेकिन शनिवार को प्रभारी एडीजे-6 के धीरेंद्र कुमार ने एक दिन का न्यायिक रिमांड मंजूर कर दिया था। शहर कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया सोमवार दोपहर को उनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उनसे यतीमखाना प्रकरण में सामान को बरामद करने की कोशिश जारी रहेगी।