रामपुर रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खां के निजी आरमरी के शस्त्रों में सेना ने रुचि दिखाई है। सेना एक सौ साल से अधिक पुराने इन शस्त्रों को अपने संग्रहालय में संरक्षित करना चाहती है ताकि लोगों को रामपुर रियासत के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके।
रामपुर रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खां के निजी आरमरी के शस्त्रों में सेना ने रुचि दिखाई है। सेना एक सौ साल से अधिक पुराने इन शस्त्रों को अपने संग्रहालय में संरक्षित करना चाहती है ताकि लोगों को रामपुर रियासत के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। इसको लेकर उत्तर भारतीय एरिया मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमनि ने अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को भेजा अनुरोध पत्र भेजा है।
विज्ञापन
जनरल राजा सुब्रमनि ने नवाब काजिम अली खां को भेजे पत्र में उनकी 20 फ़रवरी को मुख्यालय के ब्रिगेडियर एमएस जोधा के साथ हुई मुलाक़ात का जिक्र करते हुए कहा है कि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में रियासत के अंतिम शासक के संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के तहत नवाब रजा अली खां की निजी आरमरी में कई दुर्लभ एंटीक पिस्तौल, रिवाल्वर, बंदूक, तलवार, चाकू, भाला-बरछा आदि मिली हैं।
उन्होंने कहा है कि सदियों पहले बनाये गए यह दुर्लभ हथियार सशस्त्र बलों के लिए विशेष रुचि रखते हैं और मेरा मानना है कि संग्रहालय और सेना के स्थानों पर प्रदर्शित होने के लिए यह धरोहरें सबसे अच्छी तरह से संरक्षित होंगी। इसलिए, मेरा अनुरोध है कि कुछ शस्त्र सेना को उपहार के रूप में देने पर विचार करें, जो सभी शाही परिवार के सदस्यों के बीच आपसी परामर्श के बाद आपके लिए संभव होगा।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वास दिलाया है कि रामपुर राज्य की पट्टिका के साथ हमारे विभिन्न सैन्य संस्थानों में इन वस्तुओं को प्रदर्शित कर रामपुर रियासत का का गौरव बरक़रार रखा जायेगा। मुझे यकीन है कि सभी परिवार के सदस्य गर्व की भावना महसूस करेंगे कि तत्कालीन रामपुर राज्य हथियार राज्य अब भारतीय सेना के संरक्षण में हैं। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने सेना की ओर से नवाब काजिम अली खां को मिले इस पत्र की पुष्टि की है।
नूरमहल पहुंचा सेना का पत्र, आज जवाब भेजेंगे नवेद मियां
सेना के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अन एस राजा सुब्रमनि का पत्र नूर महल पहुंच गया है। अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां सोमवार को इसका जवाब सेना को भेजेंगे। पूर्व मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी काशिफ खां ने बताया कि 28 फ़रवरी को उत्तर भारतीय एरिया मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का अनुरोध पत्र मिला है। तब नवेद मियां रामपुर से बाहर थे। वह सोमवार को वह अपना जवाब भेजेंगे। इसके लिए वह परिवार के सदस्यों से सलाह मशविरा कर रहे हैं।