फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लॉन टेनिस में यशपाल का डबल धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लॉन टेनिस खिलाड़ी यशपाल अरोरा ने आईटीएफ लॉन टेनिस प्रतियोगिता में सिंगल्स व डबल्स दोनों श्रेणियों में खिताब जीता है। एचएसवी टेनिस एमटी-100 टूर्नामेंट का आयोजन रुद्रपुर में 25 नवंबर से एक दिसंबर तक हो रहा है। यशपाल ने 55 से अधिक आयु वर्ग में सिंगल्स एवं डबल्स वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और ट्रॉफी जीतीं।
विज्ञापन

सिंगल्स में फाल्गुन मेहता (गुजरात) को 6-2 और 6-4 के स्कोर से हराया। इसके बाद राकेश कपूर (लुधियाना) को 7-5 और 6-1 से पराजित किया और फाइनल की विजेता ट्रॉफी हासिल की। डबल्स में यशपाल ने हेम पांडेय (हल्द्वानी) के साथ जोड़ी बनाई। फाल्गुन मेहता और राकेश कपूर की जोड़ी से पहला सेट 5-7 से हार गए। दूसरे सेट में वह 0-3 से पीछे चल रहे थे लेकिन उसके बाद अपने खेल को सुधारते हुए जोड़ीदार के साथ दूसरा सेट 6-3 से जीता। सुपर टाईब्रेकर में 10-8 से जीतकर डबल्स कैटेगरी में भी विजेता ट्रॉफी हासिल की।
इस टूर्नामेंट में यशपाल अरोरा ने कोई मैच हारे बिना सिंगल्स एवं डबल्स के फाइनल जीते। उन्होंने अपनी दोनों ट्रॉफी अपने बेटे कुनाल अरोरा के जन्मदिन पर तोहफे के रूप में दीं। कुनाल पैरा गेम्स में टेबल टेनिस में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर शहर का नाम रोशन कर चुके हैं। यशपाल ने जीत का श्रेय उन साथियों को दिया है, जिनके साथ वह रोज अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें