फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यश व्यास के शतक से यूपी ने बिहार को 105 रन से धोया

Fri, 09 Oct 2026 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के युवा क्रिकेटर यश व्यास ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 में बल्ले से धमाल मचा दिया। पुडुचेरी के सीएपी ग्राउंड-2 पर बिहार के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यश ने 94 गेंदों पर 113 रन की शतकीय पारी खेली। यश की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने 50 ओवर में छह विकेट पर 377 रन बनाकर बिहार को 105 रन से हरा दिया।
विज्ञापन




टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी की टीम ने शुरुआत से ही बिहार के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। यश व्यास ने पारी को संभालने के साथ रन गति भी तेज रखी। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और 94 गेंदों में 113 रन पूरे किए। उनके अलावा शांतनु सिंह ने 60 गेंदों पर 88 रन की तेजतर्रार पारी खेली। युवराज ने 46 गेंदों पर 63 रन बनाए, जबकि अर्जुन त्यागी ने 35 गेंदों पर नाबाद 53 रन जोड़कर स्कोर को 377 तक पहुंचाया। अनमोल नौशरान ने भी 47 रन का योगदान दिया। 378 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 272 रन ही बना सकी। अनमोल कुमार ने 68, विकेटकीपर पुष्पम राज ने 59 और ऋत्विज राज सिंह ने 50 रन बनाए लेकिन यूपी के बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सके। यूपी की ओर से आयुष अग्रवाल ने तीन विकेट लिए। शशांक यादव, अयान अकरम, कृष्णा यादव, भावी शर्मा और शांतनु सिंह को एक-एक विकेट मिला। यूपी को टूर्नामेंट में बिहार के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब से भी मुकाबले खेलने हैं। डीएसए के सचिव विजय गुप्ता ने युवा खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें