फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के पेपर में विकल्प के क्रम गलत

Sat, 18 Jun 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
टीजीटी
विज्ञापन
 टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा में तीसरे दिन भी बोर्ड की लापरवाहियों से परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। विज्ञान के प्रश्न पत्र में हिन्दी-अंग्रेजी के संस्करणों में विकल्पों के क्रम ही गलत हैं। ऐसे में ओएमआर शीट की जांच के दौरान परीक्षार्थियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

टीजीटी-पीजीटी की परीक्षा मुरादाबाद में 14 केंद्रों पर चल रही हैं।

बुधवार से परीक्षा शुरू हुईं थी। शुक्रवार को अंग्र्रेजी, विज्ञान विषयों की परीक्षा थी। विज्ञान के परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेपर दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में दिया गया था। लेकिन प्रश्नों के विकल्पों का क्रम दोनों मेें अलग-अलग था। ऐसे में परीक्षार्थी संशय में रहे किस भाषा के विकल्पों के आधार पर ओएमआर को भरा जाए। ओएमआर की जांच के दौरान जिस भाषा की कंप्यूटर फीडिंग को बोर्ड प्रयोग करेगा, उससे दूसरी भाषा परीक्षार्थियों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

परीक्षार्थियों में इस लापरवाही पर काफी रोष था। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, हिन्दू मॉडल इंटर कॉलेज आदि केंद्रों पर केंद्र पर्यवेक्षकों से इसकी शिकायत की गई। जिससे डीआईओएस को अवगत कराया गया। डीआईओएस आईपीएस सोलंकी ने बताया कि प्रश्न पत्रों में जो भी कमियां रहीं हैं उससे तत्काल बोर्ड को बता दिया गया है। अब बोर्ड समिति ही इस पर निर्णय लेगी। उधर, लगातार प्रश्न पत्रों में आई गड़बड़ियोें से परीक्षार्थियों में मूल्यांकन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


3223 ने छोड़ी परीक्षा
मुरादाबाद। टीजीटी पीजीटी का शुक्रवार को अंतिम पेपर था। पहली पाली में 5018 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3209 उपस्थित और 1809 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 4096 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से उपस्थित 2682  और अनुपस्थित अभ्यिर्थियों की संख्या 1414 रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें