सैदपुर इम्मा में कार्रवाई के दौरान एआईए के अधिकारियों की नजर सईद के चाचा के घर की दीवार पर पड़ी तो चौंक गए। दीवार पर आईएस लिखा था। जिसपर टीम ने उसकी फोटोग्राफी कराई। साथ ही इस संबंध में जानकारी ली। हालांकि परिजनों ने बच्चों के लिखने की बात बताई। नाम का शार्ट फार्म बताया। सैदपुर इम्मा में एक बड़े हाते में हबीब के पांच बेटों का परिवार रहता था। पांच बेटों में दो बेटे सईद और रईस को एनआईए ने गिरफ्तार कर रखा है। सबके अलग-अलग कमरे बने हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
संदिग्ध के घर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इसमें हबीब के भाई वाहिद और शरीफ का भी परिवार रहता है। गांव में दोबारा छापा मारने पहुंची एनआईए की टीम को सईद के चाचा के घर के बरामदे की दीवार पर कोयले से आईएस लिखा मिला। इसके बाद टीम ने उसकी फोटोग्राफी कराई। पहले दिन कार्रवाई के दौरान ऐसा कुछ लिखा नहीं मिला। टीम के जाने के बाद परिजनों उसे मिटा दिया। परिजनों के मुताबिक बच्चों ने इसे लिखा था।
विज्ञापन
3 of 5
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एनआईए और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के घर से बरामद आईएसआईएस के झंडे और बैनर अमरोहा में ही तैयार कराए गए थे। खुफिया तंत्र की नजर झंडे सिलने वाले दर्जी पर है। बताया गया है कि पूछताछ के लिए एनआईए उसे उठा सकती है।
4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
26 दिसंबर के तड़के एनआईए और एटीएस की टीम ने शहर के मोहल्ला मुल्लाना में छापा मारकर संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा तीन और संदिग्धों की गिरफ्तारी की गई थी। छापामारी के दौरान टीम ने पिस्टर, तमंचे, कारतूस, संदिग्ध आरडीएक्स, टाइमर, आईएसआईएस के झंडे और बैनर बरामद किए थे।
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में झंडे बैनर अमरोहा में ही तैयार करने की बात सामने आई है। अमरोहा में झंडे सिलवाए गए थे। मामले सामने आने के बाद खुफिया तंत्र झंडा तैयार करने वाले दर्जी पर नजर बनाए हुए हैं। जरूरत पड़ी तो एनआईए दर्जी से पूछताछ कर सकती है।