फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नवदुर्गा मेले में दंगल में दूसरे दिन भी पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

Wed, 14 Oct 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मंगूपुरा गांव में मेले के दूसरे दिन मंगलवार को भी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला के दांव-पेच दिखाए। दंगल में कुश्ती मुकाबले देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

दूसरे दिन दंगल में जोंगेंद्र दिल्ली ने रिंकू राजस्थान को, अलफाज एटा ने मुजफ्फर घोसीपुरा को, मोहित बदायूं ने अतुल दिल्ली को, अनस संभल ने रोहित मथुरा को, सोनू बदायूं ने प्यारे पीलीभीत को, भूरे मेरठ ने रिंकू सोनीपत को, अर्जुन बुलंदशहर ने जगतसिंह मथुरा को, ललित दौलतपुर ने विशाल आगरा को, जुनैद शाहवर ने सारिक चंदौसी को, इमरान सैफनी ने गजेंद्र आगरा को कुश्ती कला का दांव दिखाकर चित कर दिया। दंगल में कई प्रसिद्ध पहलवानों के बीच बराबरी पर भी छूटे। दंगल आयोजन में भानु प्रताप सिंह यादव, रामबाबू यादव, राजीव कुमार गुप्ता, अखिलेश उपाध्याय, धनपाल यादव, राजपाल सिंह, राधेश्याम यादव, रघुवीर सिंह, पंकज गुप्ता आदि का सहयोग रहा।



मंगलवार देर रात साढ़े सात बजे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और स्थानीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान भी मंगूपुरा के मेले में चल रहे दंगल में पहुंचे। अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था के बीच देर रात तक कुश्ती मुकाबले हुए। सपा सांसद और सपा विधायक ने भी विजेता पहलवानों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें