फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के विवाद को लेकर मजदूर का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रुपयों के विवाद में दो युवकों ने एक मजदूर का सिर फोड़ दिया। मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है। घायल अवस्था में मजदूर युवक थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के चक्कर की मिलक निवासी शाकिर मजदूरी करता है। शाकिर के अनुसार उसने पूर्व में नसीम और नदीम से रुपये उधार लिए थे। उसी को लेकर दनों से उसका विवाद चल रहा है। शाकिर का आरोप है कि रविवार सुबह आरोपी नसीम और नदीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने पहले गाली गलौज की फिर मारपीट करके सिर फोड़ दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद उसने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सिविल लाइन सहंसरवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवक का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें