फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहरपुर में रंजिशन युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मनोहरपुर में रविवार शाम कुछ लोगों ने गांव के ही एक युवक पर रंजिशन हमला कर दिया। पीड़ित युवक ने मझोला थाने में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवक तारा सिंह का कहना है कि वह शाम के समय अपनी फसल की देखरेख के लिए खेत पर गया था, तभी वहां गांव के तीन लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने यह कहकर उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी कि तूने प्रधानी के चुनाव में हमें वोट नहीं दिया। युवक के अनुसार उसने विरोध किया तो मारपीट हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बीच बचाव किया। युवक का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने अगली बार अकेला मिलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। इस पर उसने थाने पहुंचकर पांचों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें