फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की राेकथाम के लिए धरातल पर हो काम : नरेश

विज्ञापन
गजरौला के शहवाजपुर डोर में धरने पर बैठे भाकियू संयुक्त मोर्चा के किसान। स्रोत संगठन
विज्ञापन
गजराैला। भाकियू संयुक्त मोर्चा के किसान 16वें दिन भी प्रदूषण के खिलाफ चल रहे बेमियादी धरने पर डटे रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदूषण पर रोकथाम के लिए धरातल पर काम होना चाहिए। शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे चल रहे धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रमुख सचिव अरुण सिद्धू ने कहा कि प्रदूषण से प्रभावित करीब 40 गांवों में लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं। प्रदूषण जानलेवा होता जा रहा है। इस पर जल्द रोक नहीं लगाई गई तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन

मोर्चा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण चौहान ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के मालिक अच्छे वातावरण में रह रहे हैं, जबकि यहां की जनता प्रदूषण का दंश झेल रही हैै। मगर संगठन इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेगा। मौके पर तेजिंदर चौधरी, ललित चौधरी, रिंकू सागर, आशु चौधरी, मलखान सिंह, जाकिर चौधरी, शकील चौधरी, गोलू यादव, जगवीर सिंह, ब्रह्मजीत शर्मा, आयुष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें