बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव मलेशिया में साबुन फैक्टरी की आड़ में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया। इसके बाद आग लगने से फैक्टरी में लगातार धमाके होते रहे। घटना के बाद मजदूरों में भगदड़ मच गई।
बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव मलेशिया में साबुन की फैक्टरी में अवैध तरीके से पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया। आग लगने से फैक्टरी में धमाके होने पर वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। वेव शुगर मिल व गजरौला से आई दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि धमाकों की आवाज एक किमी तक सुनाई दी।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के बाद तक फैक्टरी के भीतर से धमाकों की आवाज आ रही थी। फैक्टरी मालिक बाहर से गेट बंद कर मौके से भागने में कामयाब हो गया। वहीं, डीएम ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि सोमवार की दोपहर बाद तीन बजे उनको सूचना मिली कि मलेशिया गांव करीब 300 मीटर दूर स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई है।
पुलिस ने तत्काल गजरौला स्थित फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। आग लगने की सूचना सबसे पहले पास में ही स्थित वेव शुगर मिल के प्रबंधन को मिली। मिल के फायर डिवीजन के कर्मचारी दमकल लेकर मौके पर पहुंच गए थे। मिल के दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान गजरौला से भी दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मी फैक्टरी का गेट खोलकर भीतर पहुंचे तो हर कोई अचंभित रह गया। वहां एक गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे। फैक्टरी से निकला धुएं का गुब्बार आसमान छू रहा था।
दमकलकर्मी बेहद सावधानी से भीतर पहुंचे। इस दौरान पटाखों में धमाके होते रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी मिलने पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव व सीओ अंजलि कटारिया ने मौके का निरीक्षण किया। हादसे को गंभीता से लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जांच बैठा दी है।