फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रिंग रोड का काम मार्च 27 तक होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा-काशीपुर मार्ग भी जून 27 तक होगा तैयार, डीएम ने हर सप्ताह समीक्षा के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर को जाम से राहत दिलाने वाली रिंग रोड और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए अहम मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-काशीपुर मार्ग का निर्माण अब तेजी से पूरा कराया जाएगा। रिंग रोड का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि ठाकुरद्वारा-काशीपुर मार्ग का 60 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है।
डीएम अनुनय झा ने कलक्ट्रेट में सोमवार को हुई बैठक में दोनों परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। दोनों परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा कराने के लिए डीएम ने अधिकारियों को हर सप्ताह प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि करीब 655 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मुरादाबाद रिंग रोड का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार करीब 620 करोड़ रुपये की लागत से मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-काशीपुर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इस रोड का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों के प्रगति की प्रत्येक सप्ताह नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में घटेगा जाम और यातायात का दबाव
रिंग रोड और ठाकुरद्वारा-काशीपुर मार्ग के पूरा होने से मुरादाबाद शहर को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रामनगर और उत्तराखंड के अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को शहर के अंदर से होकर गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे शहर में वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। साथ ही जाम के कारण होने वाली परेशानी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें