फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में कामधंधा बंद हुआ तो कर्ज चुकाने को लुटेरे बन गए चाचा भतीजे

विज्ञापन
कटघर पुलिस द्वार पकड़े गये लूट के अरोपियों का एसपी सिटी कार्यालय पर हुआ खुलासा। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के हनुमान मूर्ति तिराहे से पशु व्यापारी के नौकर को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट में इस्तेमाल कार और एक लाख 54 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। इस घटना को चाचा भतीजे ने अपने एक साथी कार चालक के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि लॉक डाउन में कामधंधा बन हो गया था। जिस कारण वह कर्ज में डूब गए थे। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने लूटपाट की थी। पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित आनंद ने सोमवार दोपहर लूटकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुंदरकी निवासी पशु व्यापारी सरफराज कुरैशी ने तीन अगस्त की शाम अपने नौकर एहतेशाम निवासी सूफी टोला थाना मीरगंज जनपद बरेली को ढाई लाख रुपये देकर फैजाबाद के लिए भेजना था। फैजाबाद में सरफराज के भाई रहते हैं। एहतेशाम कटघर के हनुमान मूर्ति तिराहे के पास खड़ा फैजाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां एक कार आई थी। जिसमें तीन युवक सवार थे। उन्होंने एहतेशाम को बरेली तक लिफ्ट देने की बात कहकर कार में बैठा लिया था। कार सवार बदमाशों ने पशु व्यापारी के नौकर से ढाई लाख रुपये लूटने के बाद हर्बल पार्क के पास फेंक दिया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। कटघर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिससे पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए थे। पुलिस ने इस मामले में रवि वर्मा और उसके साथी जितेंद्र शर्मा निवासी गन्ना मिल रेलवे क्रासिंग के पास खड़कपुर देवीपुरा थाना आईटीआई काशीपुर जिला उधम सिंह नगर और विक्की वर्मा निवासी सीतापुरी दस सराय थाना कटघर हाल निवासी खुशहालपुर थाना मझोला को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी रवि वर्मा सब्जी विक्रेता है। जबकि जितेंद्र कार चालक है। इसके अलावा विक्की वर्मा कारखाना संचालक है। आरोपियों ने कबूला है कि लॉक डाउन में तीनों के काम धंधे बंद हो गए थे। इसे वह कर्ज में डूब गए थे। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि विक्की ने अपने रिश्ते के चाचा रवि वर्मा और उसके दोस्त कार चालक जितेंद्र शर्मा के साथ मिलकर लूटपाट की योजना बनाई। आरोपियों ने कबूला है वह हाईवे पर लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने गए थे। इसी दौरान हनुमान मूर्ति तिराहे के पास एहतेशाम मिल गया था।
लूटने के बाद खुशहालपुर में बांटी गई थी रकम
मुरादाबाद। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि विक्की का मोतियों की माला बनाने का कारखाना था। लेकिन लॉक डाउन में बंद हो गया। इसके अलावा उसके चाचा रवि वर्मा काशीपुर में सब्जी बेचता था। जबकि तीसरा आरोपी जितेंद्र शर्मा काशीपुर में शिक्षक की कार चलाता है। लॉक डाउन में तीनों के कामधंधा बन हो गए थे। आरोपियों ने कबूला है कि लूटपाट करने के बाद उन्होंने एहतेशाम को हर्बल पार्क के पास फेंक दिया था। इसके बाद वह खुशहालपुर में विक्की के मकान पर पहुंचे और यहां रकम बांटी थी। इसके बाद आरोपी रवि और जितेंद्र शर्मा कार से काशीपुर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें