फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कूलों के पास नहीं चलने देंगे नशे की दुकानें...सड़क उतरे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्कूलों के आसपास नशे की बिक्री के खिलाफ बृहस्पतिवार को छात्रों और शिक्षकों ने जागरूकता अभियान चलाया। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने विद्यालय के आसपास स्थित गुटखा, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों से नशे की बिक्री बंद करने की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रशासन से नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग भी उठाई ।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर सुदेश भटनागर ने दुकानदारों से कहा कि स्कूल शिक्षा का केंद्र होता है। ऐसे में इसके आसपास गुटखा, सिगरेट और अन्य नशीले उत्पादों की बिक्री पूरी तरह बंद होनी चाहिए। उन्होंने दुकानदारों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और विद्यार्थियों के हित में स्वेच्छा से ऐसी बिक्री रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सामने नशे के उत्पादों की बिक्री उन्हें गलत दिशा में ले जा सकती है। समाज के सभी लोगों को बच्चों को नशे से दूर रखने में सहयोग करना चाहिए। अभियान के दौरान छात्रों ने लोगों से भी नशे के खिलाफ जागरूक होने की अपील की। वहीं शिक्षकों ने प्रशासन से मांग की कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास संचालित नशे से जुड़े उत्पादों की दुकानों का सर्वे कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं आरएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य छोटे लाल ने नशे से संबंधित उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दुकानदारों से अपील की। उनका कहना है कि केवल नियम बनाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उनका प्रभावी पालन भी सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें