फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिलाओं ने धूमधाम से निकाली कलश शोभायात्रा

Wed, 14 Oct 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मंगलवार को शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन महिला श्रद्धालुओं ने नगर में भव्य कलश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। जिसमें लगाए जा रहे गगन भेदी जयकारों से नगर का वातावरण देवी मय हो गया। नौ देवियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इसके बाद कलश मंदिर में स्थापित किए गए।
विज्ञापन




कांठ नगर के रामलीला मैदान स्थित मां काली और चामुंडा मंदिर पर शारदीय नवरात्र में प्रतिवर्ष महिलाएं भजन-कीर्तन और पूजा करती हैं। नवरात्र के शुभारंभ पर तीसरे दिन मंगलवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले मां काली मंदिर में आचार्य पंडित भावेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद मुख्य अतिथि सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल कांठ के अध्यक्ष जितेंद्र बिश्नोई और उनकी धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया। यात्रा पेट्रोल पंप तिराहा, पुराना बस स्टैंड, मुख्य बाजार, न्यादर चौराहा, उपदेश चौराहा, सैनी धर्मशाला, पट्टीवाला, संत रविदास धर्मशाला होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें महिलाएं डीजे पर चल रहे देवी भजनों पर नाचते-गाते जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा में मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां काली सहित सभी नौ देवियों की के साथ ही गोपियों संग राधा-कृष्ण, गोरिल्ला, पांडा, वानरों आदि की झांकियां भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ रहे। व्यवस्था में शोभायात्रा संयोजक जितेंद्र चौहान, बृजवाला देवी, देवराज सिंह, अरविंद कुमार, त्रिवेद सिंह, विकास चौहान, मनजीत चौहान, नवनीत कुमार, मास्टर विजेंद्र बिश्नोई, अमित भुइयार, अनुभव, गणेश कुमार, सोनू, निक्की, हिमांशु प्रजापति आदि के साथ ही मधु चौहान, जसवंती देवी, कंचन, अंजू, सरोज, सलोनी, रिंकी, रेखा चौहान, शिवानी, विजेता देवी, पुष्प लता, सरिता रानी, मीनाक्षी, चित्रा देवी, उमा देवी, मधु गुप्ता आदि भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें